ज्ञान शील एकता ही संगठन का मूलमंत्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में एक गोष्ठी आयोजित कर संगठन का स्थापना दिवस मनाया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में एक गोष्ठी आयोजित कर संगठन का स्थापना दिवस मनाया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
एबीवीपी के नगर मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल संगठन व भारत बल्कि दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं। पूर्व प्रांत सोशल मीडिया संयोजक रमेश जायसवाल ने कहा कि 9 जुलाई को संगठन की नींव रखे थे। तहसील संयोजक शशांक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी छात्र संगठन के रूप में सदैव छात्र हितों की बात करने के लिए प्रतिबद्ध है। सह तहसील संयोजक सौरभ चौबे ने कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है व ज्ञान शील एकता ही संगठन का मूल मंत्र है। इस मौके पर आनंद द्विवेदी, हर्षित पांडेय, अमन, शांतनु आदि रहे।