विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सीसीटीवी और बैकअप मिले दुरुस्त

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 05:56 PM (IST)

सोनभद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और उनके बैकअप की जांच की, जो सभी क्रियाशील पाए गए।

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली।

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली।

HighLights

  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोनभद्र ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

  2. वेयरहाउस के सीसीटीवी कैमरे और बैकअप क्रियाशील पाए गए।

  3. सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके बैकअप की जांच की।

सभी कैमरे और बैकअप क्रियाशील पाए गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने तथा निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित और व्यवस्थित रखी जाएं। आयोग के निर्देश पर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाता है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, डूडा अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।