इंडियन गैस की आपूर्ति हुई बाधित
जासं. गुरमा (सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा कालोनी जेल परिसर मारकुन्डी, मीनाबाजा
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 11:32 PM (IST)
जासं. गुरमा (सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा कालोनी जेल परिसर मारकुन्डी, मीनाबाजार, ओबरी, अवई, सलखन सहित कई जगहों पर समय से इंडियन गैस की आपूर्ति न होने से गैस उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं को पर्ची समय से कटवा कर कई महीनों तक गैस की गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। चोपन इंडियन गैस आफिस उपभोक्ताओं का फोन तक कोई नहीं उठाता है। उपभोक्ता खुले बाजार से ऊंचे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदने के लिए विवश हैं। इस संबंध में डा. डीआर ¨सह, हाजी ऐजाज अहमद, सुरेंदर ¨सह, इरफान अफजल, नारद मिश्र, राजेश मुन्ना इत्यादि उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी से अविलंब गैस आपूर्ति कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें