Move to Jagran APP

साजिश के तहत हुई रेणुसागर की घटना

रेणुसागर परियोजना में हुए श्रमिकों के ऊपर लाठीचार्ज सहित कानूनी कार्यवाही को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने घोर ¨नदा करते हुए बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:36 PM (IST)
साजिश के तहत हुई रेणुसागर की घटना
साजिश के तहत हुई रेणुसागर की घटना

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : रेणुसागर परियोजना में श्रमिकों पर लाठीचार्ज सहित कानूनी कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने घोर ¨नदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के ककरी कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासनिक कार्रवाई को पूरी तरह साजिश बताया गया।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री द्वारा रेणुसागर पावर प्लांट में कार्यरत संविदा श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलनरत कार्मिकों पर की गई कार्रवाई की ¨नदा की गई। कहा कि प्रबंधन द्वारा समय रहते कर्मचारियों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर दिया गया होता तो संभवत घटना ही नहीं होती। प्रबंधन के हठवादी एवं तानाशाही पूर्ण रवैये पर ¨चता जताते हुए कहा कि रेणुसागर प्रबंधन कुछ तथाकथित श्रमिक नेताओं व अपने कुछ अधिकारियों के इशारे पर आंदोलनरत कर्मचारियों के समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार न कर कर्मचारी आंदोलन को कुचलकर अपना पीठ थपथपा रहा है। संघ के नेताओं ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों पर 9 दिन से चल रहे आंदोलन को लेकर जब संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा वार्ता हेतु जिला मुख्यालय बुलाया गया। जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रतिनिधि जब वार्ता कर रहे थे उसी बीच आंदोलनरत कर्मचारियों पर लाठीचार्ज जैसी घटना हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अरुण दुबे, विद्युत मजदूर संघ रेणुसागर पावर प्लांट के अध्यक्ष दशाराम यादव, मनोज कुमार, अंबुज ¨सह, यशपाल ¨सह,चंद्रकांत उपाध्याय,सदानंद उपाध्याय,अभिषेक बरनवाल व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.