पांच जिलों के 200 गांवों में जगेगी पृथक पूर्वाचल की अलख
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन ने पूर्वाचल राज्य मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे पृथक पूर्वाचल राज्य आंदोलन को समर्थन देने की घोषण की है।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन ने पूर्वाचल राज्य मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे पृथक पूर्वाचल राज्य आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों संगठनों की सोमवार को आयोजित संयुक्त बैठक में गरीबों को विधिक सहायता प्रदान करने की रूपरेखा भी बनाई गई।
बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक पवन ¨सह ने कहा कि पूर्वाचल राज्य के गठन के लिए किये जा रहे किसी भी आंदोलन में एसोसिएशन के पदाधिकारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से ही संगठन द्वारा गरीब लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा सिविल कोर्ट के साथ ही उच्च न्यायालय में भी गरीबों को मदद प्रदान की जा रही है। जनमोर्चा के प्रांतीय महासचिव पंकज यादव ने कहा कि मोर्चा गैर राजनीतिक दल है। पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन ही मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त से दो दिवसीय जनाधिकार यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से 250 किमी की परिधि में 200 से अधिक गांवों का भ्रमण किया जायेगा। वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र जिलों में जनजागरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार कनौजिया ने किया। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, प्रदेश सचिव हेमंत मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिव प्रकाश चौबे, विमलेश त्रिपाठी, संजय ¨सह, अमित गुप्ता, संतोष ¨सह, राहुल जैन आदि मौजूद थे।