सोनभद्र में दो थानाध्यक्षों समेत 39 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 39 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें दो थानाध्यक्षों सहित कई चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

सोनभद्र में 39 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, दो थानाध्यक्ष भी शामिल।
HighLights
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
39 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।
दो थानाध्यक्षों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को 39 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इसमें रामपुर बरकोनिया के थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा को थानाध्यक्ष म्योरपुर बनाया गया है। इसके अलावा चोपन में तैनात उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव को रायपुर, डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को एसएसआइ शक्तिनगर, चौकी प्रभारी पनौरा कुंवर सिंह को थाना बभनी, जुगैल से मोहम्मद मेराज खान को दुद्धी, चौकी प्रभारी शाहगंज राहुल पांडे को थाना पिपरी में तैनाती दी गई है।
एसआइ रामज्ञान सिंह यादव चोपन से शक्तिनगर, धर्मदेव यादव राबर्ट्सगंज से घोरावल, राजेंद्र प्रसाद यादव घोरावल से विंढमगंज, सरफराज हुसैन बभनी से शाहगंज, महेंद्र यादव थाना करमा, उमाशंकर सिंह यादव चौकी प्रभारी लोढी से कस्बा शाहगंज, रामबचन सिंह यादव शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज, माया शंकर शुक्ला चौकी प्रभारी इको पॉइंट से थाना ओबरा, मायाशंकर सिंह जुगैल से राबर्ट्सगंज, दीनानाथ यादव राबर्ट्सगंज से म्योरपुर, वीरेंद्र यादव ओबरा से बीजपुर, ओमप्रकाश नारायण सिंह नई बाजार चौकी से एसएसआइ शाहगंज, दीनानाथ सिंह चोपन से जुगैल, काशीनाथ यादव शाहगंज से म्योरपुर भेजे गए।
राजेश कुमार शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज, रंजीत यादव नागनाथ हरैया से जुगैल, श्यामदेव यादव म्योरपुर से दुद्धी, जयप्रकाश यादव माची से दुद्धी, विजय शंकर यादव करमा से पिपरी, शिवबदन यादव पन्नूगंज से बभनी, रामाश्रय यादव सुकृत से म्योरपुर, मुरली यादव चौकी प्रभारी रानीडीह से हाथीनाला, भेजे गए हैं। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात अरविंद कुमार को एसएसआइ दुद्धी, कमला प्रसाद, कमलेश सिंह यादव, राम आशीष सिंह यादव, ध्रुव तारा राय को थाना राबर्ट्सगंज, मूलचंद वर्मा, राजाराम यादव, रोहिणी कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह व मोहम्मद मोबीब खान को थाना चोपन में तनाती दी गई है।