विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में एक शिक्षक प्रशिक्षण तो दूसरे सीएल के नाम पर थे नदारद, खेलकर लौटे बच्चे

By Julfequar Haider Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:38 AM (GMT+05:30)

सोनभद्र के करियवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिससे बच्चे बिना पढ़ाई के खेलकर घर लौट गए। ग्रामीणों ...और पढ़ें

सोनभद्र के स्कूल में शिक्षक नदारद बच्चे खेलकर लौटे पढ़ाई चौपट।

सोनभद्र के स्कूल में शिक्षक नदारद बच्चे खेलकर लौटे पढ़ाई चौपट।

HighLights

  1. करियवा प्राथमिक विद्यालय में दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

  2. बच्चे बिना पढ़ाई के दिनभर खेलकर घर लौट गए।

  3. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, जुगैल (सोनभद्र)। चोपन ब्लाक के रेणुका पार क्षेत्र में विद्यालयों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यहां शिक्षा विभाग की व्‍यवस्‍था पटरी से उतर गई है। मनमाने ढंग से स्कूल चलाए जा रहे हैं। विद्यालय में शिक्षक हमेशा गायब ही रहते हैं। जहां टीचरों की संख्या अधिक है, वहां भी एक, दो टीचर हमेशा गायब मिलेंगे।

ऐसा ही मामला गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय करियवा में देखा गया। यहां लगभग 31 बच्चे पढ़ते हैं और दो शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन गुरुवार के दिन कोई स्कूल में नहीं रहा। बच्चे आए, खेले, खाए और घर लौट गए। खाना बनाने वाली दाई और बच्चों के सहारे स्कूल खुला और बंद हो गया।

शिक्षकों ने बातचीत में बताया कि एक एसआइआर के प्रशिक्षण में हैं। दूसरे ने सीएल ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति रोज की है। टीचरों के न आने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि विद्यालय किसी भी हाल में बंद नहीं होना चाहिए। जांच कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।