सोनभद्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रेमी युगल गंभीर, फिर भी बनाते रहे रील, देखकर सब दंग
सोनभद्र के ओबरा में एक प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ...और पढ़ें

सोनभद्र में मालगाड़ी की चपेट में आया प्रेमी युगल गंभीर घायल युवती ने बनाए रील।
HighLights
ओबरा में प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल।
युवक का बायां पैर कटा, युवती के सिर में गंभीर चोट।
घायल युवती ने हादसे के बाद भी मोबाइल पर बनाए रील।
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। भलुआ टोला इलाके में बुधवार की देर रात एक हादसे में प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का बायां पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई।
दुर्घटना के बाद दोनों लहूलुहान हालत में रेलवे पटरी के किनारे पड़े तड़पते रहे। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
रामगढ़, कोन निवासी गुप्तेश्वर अपनी प्रेमिका मीनू से मिलने ओबरा आया था। मीनू थाना जुगैल के टोला पिपरा की रहने वाली है। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों रेलवे लाइन पार कर भलुआ टोला स्थित मीनू की चचेरी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान चोपन-सिंगरौली रेलमार्ग पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
हादसे में गुप्तेश्वर का बायां पैर कट गया, जबकि मीनू के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बीच रील बनाने की चर्चा
घटना के बाद एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जहां पैर कटने के बाद दर्द से तड़प रहा था, वहीं गंभीर रूप से घायल युवती मोबाइल फोन से इंटरनेट मीडिया के लिए रील बनाती दिखाई दी। हादसे की भयावहता के बीच यह दृश्य मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।