विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में डस्ट हटाए बिना कर दी सड़क की पेंटिंग, दो दिन में ही उखड़ने लगी परत

By Julfequar Haider Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:00 PM (IST)

सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक में भालूही बांध से देवरी तक की सड़क पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई गई पेंटिंग में अनियमितता ...और पढ़ें

डस्ट हटाए बिना कर दी सड़क की पेंटिंग, दो दिन में ही उखड़ने लगी परत।

डस्ट हटाए बिना कर दी सड़क की पेंटिंग, दो दिन में ही उखड़ने लगी परत।

HighLights

  1. भालूही बांध से देवरी तक सड़क पेंटिंग में अनियमितता का आरोप।

  2. धूल हटाए बिना काम करने से सड़क की परत दो दिन में उखड़ी।

  3. ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, गोविंदपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लाक के बभनडीहा गांव में भालूही बांध से देवरी सीमा तक करीब डेढ़ किमी सड़क पर पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) से कराई जा रही पेंटिंग के कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार सड़क पर जमा डस्ट (धूल और मिट्टी) को हटाए बिना ही पेंटिंग करा रहा। इससे निर्माण पूरा होने के महज दो दिन बाद ही सड़क की परत जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी के कारण सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उनका आरोप है कि जल्दबाजी में कराए गए कार्य के चलते सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई श्रीकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण राम सिंह, बिहारी, रामशरण, धर्मेंद्र, सोनू, रामनारायण, भगवानदास और संत कुमार ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार एवं संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।