Move to Jagran APP

संविधान सुरक्षित है तो देश सुरक्षित

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:35 PM (IST)
संविधान सुरक्षित है तो देश सुरक्षित
संविधान सुरक्षित है तो देश सुरक्षित

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति ओबरा तथा भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा शाखा कार्यालय पर गुरुवार शाम को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक इं. वीके गौतम ने दीप प्रज्वलित कर तथागत बुद्ध तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के सचिव इं. रमेश कुमार ने कहा कि संविधान दिवस मनाना बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देना है।

loksabha election banner

भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च विधान है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान प्रभावी हो गया। रमेश कुमार ने आगे कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान को विश्व का सर्वोत्तम संविधान बना कर प्रस्तुत किया। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज जो कुछ भी हमें मिला है वह भारतीय संविधान की बदौलत ही मिला है। एसपी भास्कर ने कहा कि संविधान सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है सभी लोग सुरक्षित हैं।

समिति के अध्यक्ष इं. राजेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने कितनी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय संविधान की रचना किया। भारतीय बौद्ध महिला मंडल की सचिव कुमारी संध्या ने संविधान पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं को ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। समिति के उप संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमें अपने अपने घरों में भारतीय संविधान की पुस्तक रखना चाहिए और उसे पढ़ना चाहिए। कहा कि बाबा साहब की लिखित दो पुस्तकें भारतीय संविधान तथा बुद्धा एंड हिज धम्म को प्रत्येक घर में होना चाहिए तथा बच्चों को इसे पढ़ाना चाहिए।

अध्यक्षता ई. बीके गौतम ने तथा संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक कैलाश नाथ ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एचएल सायन, इं. संजय कदम, इं. कुमार राम, आरवी कुरील, सरिता कदम, अशोक कुमार, सुरेंद्र सागर, गौतम भारती, रमेश चंद्र, तृषा कदम, बबलू आदि थे।

आनलाइन कार्यशाला का आयोजन

जागरण संवाददाता, अनपरा : एनटीपीसी रिहंद में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एमएस टीम के माध्यम से एक आनलाइन कार्यशाला की गई। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। निदेशक (रिहंद) बालाजी अयंगर ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप प्रबंधक (लीगल) द्वारा भारत के संविधान के विभिन्न प्रासंगिक प्रावधानों के बारे में प्रस्तुतीकरण दी गई। इसमें मुख्य महाप्रबंधक एसी साहू, महाप्रबंधक एम रमेश, एके चट्टोपाध्याय, सीएमओ रेणु सक्सेना समेत सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) केएस मूर्ति द्वारा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.