Move to Jagran APP

अनपरा नपं में नाली के ऊपर बने हैं सैकड़ों मकान

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह नाली के ऊपर सैकड़ों

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:12 PM (IST)
अनपरा नपं में नाली के ऊपर बने हैं सैकड़ों मकान

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह नाली के ऊपर सैकड़ों मकानों का निर्माण होने से लोगों को भीषण जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से निर्माण वाले स्थलों पर नालियों की सफाई नहीं होने से कई बस्तियों में बरसात के दौरान नाली का पानी सड़क के रास्ते आवासों में प्रवेश कर रहा है।

loksabha election banner

नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर नालियों पर स्लैब ढालकर मकानों का निर्माण करा लिया गया है। रेणुसागर मोड, परासी, गरबंधा, अनपरा गांव, डिबुलगंज, काशीमोड़, औडीमोड़ आदि लगभग सभी बस्तियों में ऐसी स्थिति देखी जा सकती है। लोगों का कहना है कि मकान-दुकान निर्माण के कारण उक्त स्थल पर नालियों की सफाई हो ही नहीं पाती। ऐसे में उक्त स्थल पर वर्षों से नालियां जाम की अवस्था में हैं। बरसात होते ही नाली का पानी घरों में प्रवेश करने लग जा रहा है। जिन-जिन बस्तियों में नालियों पर निर्माण कार्य हुआ है। वहां के नागरिक वर्ष पर्यंत जलजमाव सहने के लिए अभिशप्त हैं। नगर पंचायत द्वारा नालियों की सफाई कराई जा रहीं है। लेकिन अतिक्रमण कर निर्माण हटाए बगैर नालियों की सफाई संभव प्रतीत नहीं होती नजर आ रही हैं। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है। जलजमाव की समस्या से मोहल्ले के सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में सभी को नाली छोड़कर ही निर्माण कराना चाहिए। नाली के ऊपर निर्माण किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है।

- दिलीप गौतम। जलजमाव की समस्या के कारण कई स्थानों पर स्थिति नारकीय हो गई है। कितु समस्या स्व जनित है। ऐसे में निराकरण भी खुद ही करना होगा। और कोई रास्ता नहीं है।

- दीपू शर्मा। जो लोग नाली के ऊपर निर्माण कराते हैं। जलजमाव की समस्या से सर्वाधिक प्रभावित भी वही होते हैं। कितु उसके बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो लालच में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

- महेंद्र भारती। अतिक्रमण के कारण अनपरा बाजार की कई महत्वपूर्ण सडकें लगातार सिकुड़ती जा रही हैं। इससे आये दिन नागरिक जाम की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन को इनपर ध्यान दिया जाना चाहिए।

- सूरज भारती। अनपरा नगर पंचायत में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या हैं। विभाग के पास अनपरा के लिए जेसीबी समेत अन्य मशीन आ गए हैं। जल्द ही सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस दी जाएंगी। उसके बाद स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर एनाउंसमेंट कराकर अतिक्रमण व नाली के उपर बनें पक्के निर्माण को जमींदोज किया जाएंगा।

- भारत सिंह, ईओ अनपरा नगर पंचायत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.