यातायात नियमों का पालन करने वाले सम्मानित
सिगरौली यातायात विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात रथ का जनपद में भ्रमण कराया जा रहा है। नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जानकारी दी जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 09:33 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : सिगरौली यातायात विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात रथ का जनपद में भ्रमण कराया जा रहा है। जिले के खुटार, परसौना, रजमिलान तथा मोरवा में नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। पुलिस के हाथों सम्मान पाकर वाहन चालक खुश नजर आए। पुलिस का कहना है कि सिगरौली जनपद हैवी ट्राफिक की चपेट में है। कोयला परिवहन में जुटे बड़े वाहन लगातार बढ़ रहे हैं। जिनकी वजह से लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें