विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र डीएम कार्यालय के बाहर लगाई बसपा प्रमुख मायावती को दुर्गा स्वरूप में दर्शाती होर्डिंग

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:56 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बसपा सुप्रीमो मायावती को दुर्गा स्वरूप में दर्शाती एक राजनीतिक फ्लैक्सी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें मायावती के हाथों में संविधान, न्याय, शिक्षा आदि प्रतीक दिखाए गए हैं, जिस पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सोनभद्र में मायावती को दुर्गा स्वरूप में दर्शाती होर्डिंग से सियासी हलचल तेज।

सोनभद्र में मायावती को दुर्गा स्वरूप में दर्शाती होर्डिंग से सियासी हलचल तेज।

HighLights

  1. सोनभद्र डीएम कार्यालय के बाहर मायावती की होर्डिंग लगी।

  2. होर्डिंग में मायावती को आठ भुजाओं वाली दुर्गा दिखाया गया।

  3. फ्लैक्सी पर आशुतोष पाठक की तस्वीर भी लगी है।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों ने अपने पक्ष में माहाैल बनाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगी एक राजनीतिक फ्लैक्सी चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती को आठ भुजाओं वाले दुर्गा स्वरूप में दर्शाया गया है। उनके आठ हाथों में संविधान, न्याय का तराजू, मीडिया का माइक, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, आशीर्वाद और उद्योग-रोजगार के प्रतीक दिखाए गए हैं।

फ्लैक्सी पर आशुतोष पाठक की तस्वीर भी लगी है। नीचे लिखा है कि मैया मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और प्रदेश को साफ, सुरक्षित व शिक्षित बनाने की इच्छा है।

डीएम कार्यालय के बाहर लगी इस फ्लैक्सी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, इस संबंध में बसपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर यह होर्ड‍िंंग लगाई गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।