वसूली के विरोध में हिंयुवा ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले आर्थिक मदद के बदले में किसानों से लेखपालों द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लगाया है। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। कहा कि योजना का लाभ एक सप्ताह के भीतर किसानों को नहीं दिया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
जासं, सोनभद्र : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले आर्थिक मदद के बदले किसानों से लेखपालों पर अवैध वसूली का आरोप ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लगाया है। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज तहसील में प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित पत्र एसडीएम सदर को सौंपा।
जिला महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में स्थानीय स्तर पर लेखपालों द्वारा धांधली की जा रही है। जरूरी औपचारिकता पूर्ण करने के नाम पर पांच सौ से एक हजार रुपये की वसूली हो रही है। किसानों का आर्थिक शोषण लेखपालों द्वारा किया जा रहा है। इसे ¨हदू युवा वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेगी। मांग करते हुए कहा कि किसानों के खाते में बगैर सुविधा शुल्क लिए सम्मान राशि जल्द से जल्द भेजी जानी चाहिए। चेतावनी दिया कि अगर संगठन की मांग पूरी नहीं हुई, किसानों से वसूली बंद नहीं हुई तो किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करने को कार्यकर्ता बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप ¨सह, रामबली, बसावन गुप्ता, विनोद मौर्या आदि शामिल रहे।