महिला सुरक्षा को दें प्राथमिकता
जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाए। महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठाए जाएं। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
जासं, सोनभद्र : जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाए। महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठाए जाएं। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
यह बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पौत्सायन व प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय।समीक्षा के दौरान महिला थाना राबर्ट्सगंज की उप निरीक्षक संतु सरोज, चंदा मिश्रा, दीपिका सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के शेषमणि दुबे आदि मौजूद थे।