विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में युवती का पहले शारीरिक शोषण, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, चार पर मुकदमा

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 11:30 AM (IST)

सोनभद्र में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनभद्र में युवती का शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव, चार पर केस दर्ज।

सोनभद्र में युवती का शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव, चार पर केस दर्ज।

HighLights

  1. मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का यौन शोषण किया।

  2. गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

  3. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संबाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। एक मुस्लिम युवक ने ह‍िंंदू युवती को प्रेम के जाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों ने युवती को धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर रेणुसागर निवासी कलीम कुरैशी, रिजवाना, आफरीन, नूरिया मोहल्ला निवासी नुरूल आफरीन के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धारा मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने अनपरा थाना में सोमवार को तहरीर दिया कि रेणुसागर अनपरा निवासी सलीम कुरैशी ने कई माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती हो गई।

इस मामले की जानकारी होने पर उसकी मां ने अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस आरोप में सलीम जेल में बंद है। युवती का आरोप है कि इसके बाद सलीम के भाई कलीम कुरैशी, बहन रिजवाना, आफरीन, रिश्तेदार नूरुल आफरीन ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित पक्ष के लोगों ने उसे समझाने के नाम पर कई बार संपर्क किया।

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस सिलसिले में वह कई बार जेल में सलीम से मिलने भी गई। उसने भी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनायसा। यहां तक कि उसे एक मौलवी के पास ले जाने की बात कही गई।

युवती ने तहरीर में कहा है कि वह अपना धर्म नहीं बदलना चाहती है। अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सोमवार की रात चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।