गरिमा को हिदी काव्य पाठ में मिला स्थान
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा वाराणसी संभाग के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु वाराणसी में 26 जुलाई से तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा वाराणसी संभाग के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु वाराणसी में 26 जुलाई से तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी संभाग के कुल नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हिदी लघु नाटक, हिदी काव्य पाठ, राष्ट्रीय समूह नृत्य व गीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हिदी व अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर के कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी गरिमा त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिहंद ने समूह गान के प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप