विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में चोरी की आशंका में पिटाई करने के चार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस के आने से पहले हुए थे फरार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 03:09 PM (IST)

सोनभद्र के करारी गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित नरेंद्र दुबे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें पहले तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

सोनभद्र में चोरी के शक में पिटाई मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

सोनभद्र में चोरी के शक में पिटाई मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. चोरी के आरोप में नरेंद्र दुबे की पिटाई हुई।

  2. पुलिस ने चार आरोपियों को सोनभद्र से गिरफ्तार किया।

  3. करारी गांव में हुई घटना पर मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। करारी गांव में चोरी का आरोप लगाकर चार युवकाें ने नरेंद्र दुबे की पिटाई कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन सगे भाइयाें अनीष यादव, मनीष यादव और चंद्रमोहन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सोमवार की रात पुलिस ने इस मामले में गांव के ओम प्रकाश, राजनारायण, रामसनेही और कुबेर को गिरफ्तार कर लिया। करारी निवासी नरेंद्र दुबे ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दिया था कि रविवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान गांव के अनीष यादव, मनीष यादव और चंद्रमोहन यादव ने उसे अपने पास बुलाया।

आरोप है कि तीनों ने उस पर अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया। नरेंद्र ने चोरी करते हुए देखे जाने की बात पूछी तो आरोपित आगबबूला हो गए और लात-घूंसों से मारने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसी बीच किसी ने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी जान बच सकी। पीड़ित नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान अन्य नाम भी प्रकाश में आए। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।