Sonbhadra News: तेंदुए की चहलकदमी से उड़ी लोगों की नींद, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम; कई जगह मिले निशान

वन विभाग की टीम ने की जगह-जगह जांच की तो तेंदुए के आने के निशान मिले। जिसके बाद लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। 40 दिन पूर्व तेंदुए ने एक हिरण का शिकार भी किया था। हिरण के गर्दन पर तेंदुए के पंजे के निशान मिले थे।