ग्रामीणों में अन्न व वस्त्र वितरित
डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:10 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : ग्राम सभा कुलडोमरी टोला बरोहिया में बुधवार को दिशिता महिला मंडल द्वारा अन्नदान कार्यक्रम किया गया। इसमें 121 बुजुर्ग, विधवा व गरीब महिलाओं को अन्नदान व शाल प्रदान किया गया।
अध्यक्ष इंदु यादव ने ग्रामीण महिलाओं को चावल का थैला व शाल प्रदान किया। उन्होंने महिला मंडल रेणुसागर के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण विकास विभाग रेणुसागर का सहयोग सराहनीय रहा। इसमें महिला मंडल की विभा शैलेश सिंह, सुनीता सिंह, इंदु सिंह, सचिव विभा सिंह, सहसचिव ऋतु हर्षवर्धन, रीना जैन, आशा सैनी, सुमित्रा, संगीता सिंहानिया, मंजू भीमराजका आदि सदस्याऐं उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें