121 ग्रामीणों में अन्न व वस्त्र वितरित
दिशिता महिला मंडल द्वारा समय-समय पर गरीबों एवं जरुरतमंदो का सहयोग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किया जाता रहा है। ग्राम सभा कुलडोमरी टोला बरोहिया में बुधवार को दिशिता महिला मंडल द्वारा अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : ग्राम सभा कुलडोमरी टोला बरोहिया में बुधवार को दिशिता महिला मंडल द्वारा अन्नदान कार्यक्रम किया गया। इसमें 121 बुजुर्ग, विधवा व गरीब महिलाओं को अन्नदान व शाल प्रदान किया गया।
अध्यक्ष इंदु यादव ने ग्रामीण महिलाओं को चावल का थैला व शाल प्रदान किया। माताओं को कंबल व पुरुषों को धोती प्रदान किया। उन्होंने महिला मंडल रेणुसागर के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण विकास विभाग रेणुसागर का सहयोग सरहनीय रहा। इसमें महिला मंडल की विभा शैलेश सिंह, सुनीता सिंह, इंदु सिंह, सचिव विभा सिंह, सहसचिव ऋतु हर्षवर्धन, रीना जैन, आशा सैनी, सुमित्रा, संगीता सिंहानिया, मंजू भीमराजका आदि सदस्याऐं उपस्थित रहीं।