कोहरे ने लोगों की बढ़ा दी आनेजाने की समस्या
कड़ाके की ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। शुक्रवार की अलसुबह चहुंओर कोहरे ने अपनी जोरदार दस्तक दे दी है। ऐसे में सुबह सात बजे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं।
जासं, डाला (सोनभद्र) : कड़ाके की ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। शुक्रवार की अलसुबह चहुंओर कोहरे ने अपनी जोरदार दस्तक दे दी है। ऐसे में सुबह सात बजे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं। इसके अलावा रुक-रुककर चल रही ठंडी हवाओं ने स्थिति को और भी विकट बना दिया था। कोहरे के कारण आवागमन भी कुछ देर के लिए ठप हो गया था लेकिन धूप की तेजी के साथ स्थिति सामान्य होती चली गई। ठंड के कारण आमजन सुबह के वक्त अपने-अपने घरों में ही दुबके दिखे। मौसम सामान्य होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। सुबह जो सड़कें टहलने वाले लोगों से गुलजार रहती थीं, वह गुरुवार को सुनसान रहीं।