विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच वर्षीय मासूम से यौन उत्पीड़न, आरोपित पर पाक्सो एक्‍ट में मुकदमा, पुल‍िस दे रही दबिश

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 12:27 PM (IST)

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

सोनभद्र में पांच वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न, पड़ोसी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज।

सोनभद्र में पांच वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न, पड़ोसी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज।

HighLights

  1. सोनभद्र में पांच वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की घटना

  2. पड़ोसी मोहित कुमार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

  3. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। घटना की जानकारी होने पर स्वजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक मोहित कुमार वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और स्वजन को पूरी बात बताई।