विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

By Julfequar Haider Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:28 PM (IST)

सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में तेल गिरने से आग लग गई, जिससे ...और पढ़ें

सोनभद्र के रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग तेल गिरने से हुआ हादसा।

सोनभद्र के रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग तेल गिरने से हुआ हादसा।

HighLights

  1. सोनभद्र के रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग।

  2. तेल गिरने से भट्ठी पर अचानक लगी आग।

  3. दमकल पहुंचने से पहले ही आग स्वतः बुझ गई।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट की चिमनी से उठते काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए।

सूचना पर दमकल टीम पहुंची, लेकिन उसके कार्रवाई शुरू करने से पहले ही आग बुझ गई। घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। तीन मंजिला मकान में संचालित रेस्टोरेंट की रसोई में भट्ठी पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते चिमनी से घना काला धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि भट्ठी पर काफी मात्रा में तेल गिरने से आग लगी थी। तेल जलने के बाद आग स्वतः बुझ गई और धुआं निकलना बंद हो गया। प्रथम दृष्टया कर्मचारियों की लापरवाही की आशंका जताते हुए उन्होंने रेस्टोरेंट कर्मियों को रसोई में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।