Move to Jagran APP

सोनांचल में लुढ़का तापमान, न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल में मौसम का रुख एक बार फिर बदला है। गुरुवार को पारा लुढ

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:53 PM (IST)
सोनांचल में लुढ़का तापमान, न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस
सोनांचल में लुढ़का तापमान, न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: सोनांचल में मौसम का रुख एक बार फिर बदला है। गुरुवार को पारा लुढ़क कर बुधवार की तुलना में और कम हो गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि बुधवार को यह 5.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान कम होने के साथ ही शीतलहरी भी चली। गुरुवार की सुबह तमाम क्षेत्रों में घना कोहरा रहा तो कुछ क्षेत्रों में सुबह दस बजे तक की धूप खिल गई थी, जिससे लोगों ने राहत महसूस किया।

loksabha election banner

वैनी: क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड व गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को घने कोहरे से क्षेत्र में वाहनों के पहिए थम से गए। सुबह 11:12 बजे तक कोहरे के बाद 2 घंटे राहत मिलली। इसके बाद फिर कोहरा छा गया। क्षेत्र में वैनी व खलियारी बाजार चौराहों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। नागरिक सुबह शाम सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से ठिठुरते नजर आए। क्षेत्र के बेचन लाल, सर्वजीत सिंह, परमानंद, राधेश्याम तिवारी, कमला, रमेश सोनी, दीपक केसरी, राधे कृष्ण, हीरालाल आदि ने कंबल वितरणव अलाव जलवाने की मांग की है।

अनपरा: क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर अनपरा नगर पंचायत द्वारा गत 31 दिसंबर से ही डिबुलगंज के चिकित्सालय, जायसवाल बुकडिपो, पीपल पेड़, आरओ प्लांट, दो नंबर गेट, लाल टावर, लैंको गेट, जलेबी मोड़, काशीमोड़ के मौर्या होटल, अनपरा कालोनी गेट, औड़ीमोड़, बंजारा होटल, गौरव कांपलेक्स, औड़ी शिवमंदिर, रेणुसागर मोड़, अनपरा मोड़, पंचायत भवन परासी, व्यंकट मोड़, डीह बाबा आदि स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। सुबह-शाम की गलन से लोग बेहाल हैं। दिन में यदा-कदा कुछ देर के लिए निकल रही धूप से लोगों को राहत नही मिल पा रही है। गुरुवार को दिन में कुछ देर के लिए धूप निकला। लेकिन दोपहर से आसमान में बादल छाए रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.