चाय बनाते समय महिला झुलसी,पति गंभीर
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चकौली गांव में शनिवार की दोपहर चाय बनाते समय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान आग की लपटों से पत्नी को बचाने में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। चकौली गांव निवासी सविता (27) और उसके पति सुरेंद्र (30) को एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जासं, घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चकौली गांव में शनिवार की दोपहर चाय बनाते समय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान आग की लपटों से पत्नी को बचाने में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सविता (27) गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक उसकी साड़ी में आग पकड़ ली। उसने मदद के लिए शोर मचाया। इस दौरान दौड़कर पति सुरेंद्र (30) आग बुझाने लगा। सविता की साड़ी पूरी तरह से जल गई। इसके साथ ही सुरेंद्र भी झुलस गया। चिकित्सकों के मुताबिक सविता 60 फीसद तथा सुरेंद्र 90 फीसद झुलसे हैं। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। झुलसे दंपती का बयान लेने के लिए कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा अस्पताल पर पहुंचे। जहां दंपती ने बताया कि उनका खपरैल का कच्चा मकान है। चाय बनाने के दौरान घटना हुई।