सोनभद्र में किस्त वसूली करने गई महिला कर्मी से मारपीट, गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी से किस्त वसूली के दौरान मारपीट हुई। महिला ने छेड़खानी ...और पढ़ें

सोनभद्र में किस्त वसूली के दौरान महिला कर्मी से मारपीट और छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज।
HighLights
किस्त वसूली करने गई महिला कर्मी से मारपीट।
महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में किश्त वसूली करने गई एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी से कुछ लोगों ने मारपीट की। महिला ने छेड़ाखनी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चुर्क निवासी महिला ने तहरीर दिया है कि वह ग्रामीण कोटा कंपनी में पिछले नौ माह से कार्यरत हैं। 13 नवंबर को वह अमरावती पत्नी बाबूलाल के घर किश्त लेने गई थीं।
वहां अमरावती नहीं मिलीं, जबकि उनका बेटा सुनील कुमार घर पर था। किश्त के संबंध में पूछने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि सुनील ने उनका हाथ पकड़कर घसीटा और सड़क पर पटककर पीटा। युवक पहले भी कई बार उससे छेड़खानी का प्रयास कर चुका था, लेकिन उन्होंने हर बार अनदेखा किया। पुलिस जांच कर रही है।