Move to Jagran APP

अनियमितता के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

धान खरीद में अनियमितता करते हुए लक्ष्य पूर्ण दिखाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले एकजुट हुए किसानों ने कहा कि अभी भी कई केंद्रों के बाहर धान पड़ा है। खरीद बंद होने से वे परेशान हो रहे हैं। जिन किसानों का धान खरीदा जा चुका है उनका भुगतान नहीं होने से समस्या गंभीर है। शीघ्र समस्या समाधान न होने पर 24 फरवरी को सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 09:44 PM (IST)
अनियमितता के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
अनियमितता के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : धान खरीद में अनियमितता करते हुए लक्ष्य पूर्ण दिखाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले एकजुट हुए किसानों ने कहा कि अभी भी कई केंद्रों के बाहर धान पड़ा है। खरीद बंद होने से वे परेशान हो रहे हैं। जिन किसानों का धान खरीदा जा चुका है उनका भुगतान नहीं होने से समस्या गंभीर है। शीघ्र समस्या समाधान न होने पर 24 फरवरी को सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी।

loksabha election banner

किसानों ने कहा कि धान लेकर महीने भर से केंद्र पर होने के बावजूद नहीं खरीदा जा रहा है। मिलरों और बिचौलियों से धान खरीद कर क्रय केंद्र अपने लक्ष्य को पूरा दिखा रहे हैं। जबकि जिन किसानों का एक से डेढ़ महीने पूर्व धान खरीद लिया गया है, ऐसे किसानों का भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे ने बताया कि इस समय किसान आंदोलित हैं। क्रय केंद्रों पर एक ही कांटा चलाया जा रहा था जबकि कागजों पर धान तौल के लिए अधिक कांटे दिखाकर अधिक खरीदारी केंद्रों द्वारा दिखाई जा रही है। बिचौलियों का धान खरीदा खरीदे जाने का आरोप लगाया। मांग किया कि केंद्र पर पड़े धान को प्रशासन तत्काल खरीदारी कराए। नवंबर से अब तक खरीदे गए धान का भुगतान किया जाए। जिन किसानों का धान खरीद लिया गया है उन किसानों को तत्काल क्रय केंद्रों के द्वारा 6आर (रसीद) दी जाए। दस बड़े मिलरों के यहां औचक जांच करायी जाए।

चेतावनी दी कि अगर शीघ्र किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क जाम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, फूलचंद्र सिंह पटेल, रामजी सिह, प्रभुपाल सिंह, सदानंद सिंह, अनमोल सिंह, राजा राम मौर्य, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश, पवन कुमार आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.