Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान मायूस

जागरण संवाददाता गोविदपुर (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लाक में धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों में मायूसी है। किसानों को धान बेचने के लिए 25 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय तो नष्ट हो ही रहा धन भी खर्च हो रहा है। किसानों ने धान क्रय केंद्र के कुछ कर्मचारियों पर बिचौलियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM (IST)
धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान मायूस
धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान मायूस

जागरण संवाददाता, गोविदपुर (सोनभद्र) : म्योरपुर ब्लाक में धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों में मायूसी है। किसानों को धान बेचने के लिए 25 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय तो नष्ट हो ही रहा, धन भी खर्च हो रहा है। किसानों ने धान क्रय केंद्र के कुछ कर्मचारियों पर बिचौलियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

loksabha election banner

किसान जय प्रकाश सिंह, गौरीशंकर सिंह, प्रेमचंद्र अग्रहरी, हरि सिंह, मनबोध, मानसिंह गोंड़, पूंजी गुप्ता, उमाशंकर सिंह, पंकज सिंह, विनोद व राजेंद्र का कहना है कि सरकार एक तरफ किसानों के हित की बात करती है, वहीं दूसरी ओर धान क्रय केंद्र बंद कर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि म्योरपुर ब्लाक परिसर में हर वर्ष धान खरीद के लिए केंद्र खोला जाता रहा है। जहां किसान आसानी से अपना धान बेच लेते थे लेकिन इस वर्ष धान क्रय केंद्र खोला ही नहीं किया। इसकी वजह से किसानों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। क्रय केंद्र 25 किमी दूर होने के कारण किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश है। यह भी बताया कि दुद्धी मंडी समिति व चपकी में धान क्रय केंद्र खोला गया है। इन दोनों क्रय केंद्रों की दूरी म्योरपुर से 25 किमी है। एडीओ कृषि योगेंद्र बहादुर का कहना है कि धान क्रय केंद्र खोलने व बंद करने का काम शासन प्रशासन का है और वे कुछ नहीं कर सकते। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए म्योरपुर में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.