Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में किसान व मजदूर परेशान

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की बैठक राब‌र्ट्सगंज स्थित ¨सचाई डाक बंगला में रविवार को हुई। इसमें सरकार से पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम करने की मांग की गई। प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत ¨सह ने कहा कि किसान, मजदूर परेशान हैं। सरकार दिन-प्रतिदिन पेट्रो पदार्थों का मूल्य बढ़ा रही है। इससे आम जनता की आवश्यकता की चीजें काफी महंगी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 09:41 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसान व मजदूर परेशान
भाजपा सरकार में किसान व मजदूर परेशान

ासं, सोनभद्र : राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की बैठक राब‌र्ट्सगंज स्थित ¨सचाई डाक बंगला में रविवार को हुई। इसमें सरकार से पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम करने की मांग की गई। प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत ¨सह ने कहा कि किसान, मजदूर परेशान हैं। सरकार दिन-प्रतिदिन पेट्रो पदार्थों का मूल्य बढ़ा रही है। इससे आम जनता की आवश्यकता की चीजें काफी महंगी हो गई है। इस सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं।

loksabha election banner

पूर्वांचल यूथ के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि देश में सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। मोदी सरकार जुमलेबाजी में ही मस्त है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार मूल्य वृद्धि से लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। अगर सरकार मूल्य में कमी नहीं किया तो लोकदल कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। संचालन अर्जुन चौहान ने किया। युवा जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनता को ठगा व परेशान किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है। बैठक में हीरा ¨सह, देवेश कुमार ¨सह, जयप्रकाश मौर्य, कैलाश ¨बद, मैनेजर वादी, श्यामानंद पटेल, संदीप चौरसिया, फतेह मुहम्मद, राजेश पठारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.