हिडाल्को में ऊर्जा बचत के सजग प्रहरियों को किया पुरस्कृत
हिडाल्को रेणुकूट एवं रेणुसागर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसंबर के मध्य किया गया था। इसके अंतर्गत कर्मचारियों के लिए आनलाइन स्लोगन स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला एवं गृहिणियों के लिए एनर्जी क्विज प्रतियोगिता हुई।
जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : हिडाल्को रेणुकूट एवं रेणुसागर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसंबर के मध्य किया गया था। इसके अंतर्गत कर्मचारियों के लिए आनलाइन स्लोगन, स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला एवं गृहिणियों के लिए एनर्जी क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें चित्रकला में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, इंटरमीडियट कालेज एवं निर्मला कांवेंट हाईस्कूल के 30 बच्चों को हिडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया एन नागेश द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में पांच कर्मचारियों को आनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता व 10 गृहिणियों को एनर्जी क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। नागेश ने पुरस्कार प्राप्त करने वालों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर इंडस्ट्रियल इंजीनियरिग विभाग के विभागाध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दीना जायसवाल ने किया।