Move to Jagran APP

सुहानी केशरी बनीं अध्यक्ष

श्रीप्रमोद जी महिला महाविद्यालय कुशहरा में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सुहानी केसरी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। महाविद्यालय में 29 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव का आगाज हुआ था। पर्चा दाखिला के बाद छात्राओं का उत्साह बढ़ गया था। तीन पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें अध्यक्ष पद पर 2 और उपाध्यक्ष पद पर 4 एवं महामंत्री पद पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 05:02 PM (IST)
सुहानी केशरी बनीं अध्यक्ष
सुहानी केशरी बनीं अध्यक्ष

जासं, शाहगंज (सोनभद्र) : श्रीप्रमोद जी महिला महाविद्यालय कुशहरा में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सुहानी केसरी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। महाविद्यालय में 29 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव का आगाज हुआ था। पर्चा दाखिला के बाद छात्राओं का उत्साह बढ़ गया था। तीन पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें अध्यक्ष पद पर 2 और उपाध्यक्ष पद पर 4 एवं महामंत्री पद पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रात: दस बजे चुनाव अधिकारी मीरा की देखरेख में चुनाव प्रारंभ हुआ। एक बजे मतदान समाप्त हुआ और आधे घंटे बाद मतगणना प्रारंभ हुई। ढाई बजे महाविद्यालय की प्राचार्य मनोरमा मिश्रा ने परिणामों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी केसरी को विजयी बताई। सुहानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुषमा पांडे को 23 मतों से हराकर विजयी रही। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कुमारी रविता ने कुमारी मंजना को 19 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर कुमारी संगीता ने कुमारी किरण केसरी को 15 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इसके बाद शपथ ग्रहण कराया गया। प्रबंधक डा. सुधीर कुमार मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.