आंवला पेड़ के नीचे भोजन करना स्वास्थ्यवर्धक
जासं सोनभद्र राबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को आंवला पूजन धूमधाम से मनाया गया। पूजन के बाद लोगों ने आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया। मान्यता है कि कार्तिक माह में ऐसा करने से व्यक्ति के समस्त रोगों का नाश होता है।
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को आंवला पूजन धूमधाम से मनाया गया।लोगों ने पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया। मान्यता है कि कार्तिक माह में ऐसा करने से व्यक्ति के समस्त रोगों का नाश होता है।
राबर्ट्सगंज पंडित मृत्युंजय त्रिपाठी ने बताया कि आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन किया गया तप, जप व दान व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्त करता है। मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की थी। पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद मां ने भोजन किया। इस मौके पर ऊषा मिश्रा, कोमल पांडेय, रंजना राय, प्रियंका द्विवेदी, ज्योति मिश्रा, शिवानी सिंह आदि ने पूजन अर्चन किया।