17 को बंद होगा दूरदर्शन रिले केंद्र
दूरदर्शन महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 17 नवंबर को ओबरा में स्थापित रिले केंद्र से मिलने वाली सेवा बंद हो जाएगी। इस सरकारी चैनल का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को डीटीएच प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ेगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:15 PM (IST)
जासं, ओबरा : दूरदर्शन महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 17 नवंबर को ओबरा में स्थापित रिले केंद्र से मिलने वाली सेवा बंद हो जाएगी। इस सरकारी चैनल का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को डीटीएच प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ेगा। यह जानकारी देते हुए केंद्र के अध्यक्ष र¨वद्र राम ने बताया कि यह कदम महानिदेशालय के आदेशानुसार किया जा रहा है। दर्शकों को यह सेवा डीडी फ्री डीटीएच पर मुफ्त में उपलब्ध रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें