Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में विवाहिता ने दी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में गुरुवार की सुबह मगरमांड़ में जंगल किनारे असना के पेड़ से दुपट्टा के सहारे विवाहिता का शव लटकता हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी घर तक पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 05:45 PM (IST)
घरेलू विवाद में विवाहिता ने दी जान
घरेलू विवाद में विवाहिता ने दी जान

जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में गुरुवार की सुबह मगरमांड़ में जंगल किनारे पेड़ से दुपट्टा के सहारे विवाहिता का शव लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी घर तक पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक रीता देवी (23) पत्नी अजय कुमार निवासी बिछियारी बुधवार को आपसी विवाद के बाद बगैर किसी को बताए ही घर से निकल गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पति अजय खोजने लगा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। अजय की शादी छत्तीसगढ़ के हरदीबहरा में हुई थी। गुरुवार को सुबह राहगीरों की नजर लटकते शव पर पड़ी। लोगों ने गांव में जाकर बताया। मामले की जानकारी मिलते ही अजय भी वहां पहुंच गया। जब पास जाकर देखा तो वह लटकता हुआ शव रीता का था। अजय ने बताया कि घर पर धान की कटाई करनी थी लेकिन, मेरी पत्नी मुझसे बिना बताए दूसरे का धान काटने चली गई। इस पर हम दोनों पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। इसी बात से क्षुब्ध पत्नी घर से निकल गई और खुदकशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा सहित उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.