बच्चों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
बच्चों को उनका अधिकार दिलाने व उनकी सुरक्षा के लिए बुधवार को राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मानवाधिकार एवं बाल अधिकार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मौजूद लोगों को बाल अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मानव का अधिकार क्या है इसे हर किसी को जानना चाहिए।
जासं, सोनभद्र : बच्चों को उनका अधिकार दिलाने व उनकी सुरक्षा के लिए बुधवार को राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मानवाधिकार एवं बाल अधिकार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मौजूद लोगों को बाल अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मानव का अधिकार क्या है, इसे हर किसी को जानना चाहिए।
सर्वोदय शिक्षण संस्थान राबर्ट्सगंज द्वारा आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी, चंदा मिश्रा, राजनाथ ¨सह मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। वक्ताओं ने कार्यशाला में बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) 2012, महिला ¨हसा, यौन शोषण, घरेलू ¨हसा, महिला सुरक्षा, विषयक कानूनों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हर बच्चे, युवा, वृद्ध, पुरुष महिला सभी का शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक सामाजिक, नैतिक, आध्यात्मिक एवं अन्य परिवेश में सभी अधिकार प्राप्त हैं। इस मौके पर संस्था के सचिव विष्णु तिवारी, दीपिका ¨सह, राजेश चौबे, कृष्णानंद चौबे आदि मौजूद थे।