विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में ओहदा बड़ा, लेकिन सीडीओ जागृति अवस्थी ने भरोसा सरकारी अस्पताल पर जताया, बेटे को दिया जन्म

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:52 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र की सीडीओ और आईएएस जागृति अवस्थी ने अपने पहले बच्चे को सरकारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में जन्म ...और पढ़ें

सोनभद्र सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म बढ़ा विश्वास।

सोनभद्र सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म बढ़ा विश्वास।

HighLights

  1. सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

  2. उनके फैसले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर आम लोगों का भरोसा बढ़ाया।

  3. यह कदम सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश देता है।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने वाली एक महिला अधिकारी ने अपने व्यक्तिगत फैसले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति भरोसे का बड़ा संदेश दिया है। सरकारी अस्‍पताल में ड‍िलीवर‍ी कराने को लेकर उनका फैसला ज‍िले में ही नहीं बल्‍क‍ि प्रदेश भर में अब चर्चा में आ गया है। 

जिले की मुख्य विकास अधिकारी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा -2020 की सेकंड टापर आइएएस जागृति अवस्थी ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए किसी बड़े निजी अस्पताल के बजाय सोनभद्र के सरकारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग को चुना। यहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उनके पति गौरव पांडेय भी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश में तैनात हैं।

आमतौर पर आर्थिक रूप से सक्षम और उच्च पदों पर आसीन परिवार प्रसव के लिए निजी अस्पतालों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में जागृति अवस्थी का सरकारी अस्पताल पर भरोसा जताना चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस कदम को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

जागृति अवस्थी का मानना है कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निश्शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों के लिए बड़ी राहत हैं। यदि सक्षम और जागरूक लोग भी इन सेवाओं का उपयोग करें तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को यह भरोसा मिलेगा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हर बार महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना जरूरी नहीं है।

उनका यह फैसला केवल एक व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों और सेवाओं पर भरोसा कायम करने का संदेश भी देता है। इंटनेट मीडिया पर भी उनके इस कदम की सराहना हो रही है। इसे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच की मिसाल बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।