समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को राज्यपाल नामित तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। कहा कि इन सस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाना चाहिए। मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को राज्यपाल नामित तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। कहा कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाना चाहिए। मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जिले के मुख्यालय वाले शहर राबर्ट्सगंज में तीन किलोमीटर का फ्लाईओवर बनाया गया है। यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे आए दिन लोग घायल हो जाते हैं। वर्ष 2016 में चार लोग जलकर मर गए थे। उस मामले का आज तक खुलासा नहीं हो सका। अगर प्रकाश की व्यवस्था रहे तो काफी हद तक राहत रहेगी। इसी तरह फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन काफी सकरा है। मानक के अनुसार यहां काम कराया जाए। गंदगी का अंबार है उसे हटवाया जाए। अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर व्यवस्था मुकम्मल कराएं। जिले में नहरों की साफ-सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था न होने से कई तरह की समस्याओं को गिनाया। सोनेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि नहरों की सफाई न होने से किसान सिचाई की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में रविद्र अग्रवाल, परमात्मा पटेल, राधेश्याम जायसवाल, चंदन पांडेय, सचिन शुक्ला, गुड्डू पांडेय, विकास मिश्रा, दीपक केशरी आदि मौजूद थे।