धान क्रय किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
जिले के धान क्रय केंद्रों पर खरीद कार्य बंद होने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर स्थित मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक क्रय केंद्र पुन खरीद शुरू नहीं करते हम लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले के धान क्रय केंद्रों पर खरीद कार्य बंद होने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर स्थित मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक क्रय केंद्र पुन: खरीद शुरू नहीं करते हम लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं है, जिसके कारण किसान दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रहे हैं।
सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों का सबसे अधिक शोषण हो रहा है। धान खरीद बंद होने से खराब मौसम में किसान दर-दर भटकने को विवश हैं। कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं, जिसे सपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्र के कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाना सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही धान खरीद को शुरू नहीं कराया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, राहुल, विनोद आदि रहे।