गलियों में नाली का पानी जमा होने पर किया प्रदर्शन
नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत आमडीह में नाली का गंदा पानी गलियों में बहने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीण अजीत सिंह दीनानाथ पुष्पा देवी टनमन शर्मा मालती दिलीप ने कहा कि ग्राम पंचायत आमडीह में खुलेआम सम्
जासं, खलियारी(सोनभद्र) : नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत आमडीह में नाली का गंदा पानी गलियों में बहने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण अजीत सिंह, दीनानाथ, पुष्पा देवी, टनमन शर्मा, मालती, दिलीप ने कहा कि ग्राम पंचायत आमडीह में खुलेआम सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। गली में घरों का गंदा नाली का पानी वर्षों से बहने के कारण किचड़ फैल गया है। इसके अलावा नालियों से उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना हराम हो गया है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की जाती है, लेकिन उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाली में गिरने से बालक घायल
आमडीह गांव के गली में बह रहे गंदे नाली के पानी व किचड़ में शनिवार को नीतीश (4) पुत्र चन्दशोक शर्मा गिरकर घायल हो गया। संयोग अच्छा था कि उस पर ग्रामीणों की निगाह पड़ गयी और लोगों ने समय रहते बालक को बचा लिया।