Move to Jagran APP

सड़क पर धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के न्यू कालोनी की सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। इसके विरोध में गुरुवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं व रहवासियों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चेतावनी दिया अगर जल्द ही स

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 05:45 PM (IST)
सड़क पर धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन
सड़क पर धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के न्यू कालोनी की सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। इसके विरोध में गुरुवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं व रहवासियों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि न्यू कालोनी की सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मार्ग का निर्माण कुछ वर्ष पहले ही कराया गया था, लेकिन घटिया सामग्री का प्रयोग होने से सड़क जल्द ही खराब हो गई। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की गई लेकिन उसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे सड़क कुछ दिनों बाद ही खराब हो गई। रहवासी अशोक पांडेय व रवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क गड्ढ़े में तब्दील होने से आए दिन लोग गिरकर चोटहिल हो जा रहे है। कहा कि न्यू कालोनी के मुख्य मार्ग से लेकर आगे की सभी गलियों की हालत एक जैसी है। रहवासियों ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें राजकुमारी, संगीता, पूनम, पल्लवी, इम्तियाज, फरहीन फातिमा, अशोक पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.