भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पांच लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक तीरथराज, शिवशंकर गुप्ता, नरेंद्र नीरव, अक्षयलाल गुप्ता व रमाशंकर त्रिपाठी को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान कौशलेंद्र ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस की सरकार देश में आपातकाल लागू किया। उस समय जनसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खोज खोज कर उन्हें जेल में डाला गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पद और महत्वाकांक्षा के लिए आपातकाल लगाया था। सत्ता में बने रहने के लिए देश को आपातकाल में झोंककर लाखों लोगो को जेल भेजा गया था। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दिया था। उस दौरान लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय स्वयं संघ व जनसंघ के कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया और कार्यकर्ता 22 महीने तक जेल में रहे। सम्मान समारोह को लेखक नरेेंद्र नीरव पूर्व, जिला संघ चालक शिवशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक तीरथराज ने आपातकाल के समय जेल में बिताये गये पल को विस्तृत रुप से साझा किया। यहां लोकतंत्र सेनानी जगदीश, परशुराम गिरी, हरिशंकर त्रिपाठी, जनार्दन पाण्डेय, कैलाश, शिवकुमारी, इंद्रावती देवी, मालती देवी, घुनकी देवी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संचालन ओमप्रकाश दूबे ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, आलोक सिंह, गोविंद यादव, उदयनाथ मौर्य, रंजना सिंह, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता मौजूद रहे।