कुएं में मिला दो दिन से लापता किशोरी का शव
जागरण संवाददाता करमा (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव के अकड़ी रमस
जागरण संवाददाता, करमा (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव के अकड़ी रमसगरा पुरवा में धान के खेत में स्थित कुएं में शुक्रवार को सीमा (17) पुत्री ओमप्रकाश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर से दो दिनों से लापता थी और परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे।
अकड़ी रमसगरा निवासी ओमप्रकाश की पुत्री सीमा बुधवार की शाम शौच आदि के लिए घर से निकली थी। कई घंटे बीत जाने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिता सताने लगी। घटना वाले दिन परिवार के लोगों ने पूरे गांव में उसकी तलाश किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन दो दिनों से रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति ओमप्रकाश के घर से 250 मीटर दूर धान के खेत के कुएं के पास गया। वहां शव उतराया देख वह इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। पुलिस ने शव को निकलवाया तो सीमा का शव होने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच-पड़ताल जारी है।