अध्ययन से बढ़ेगा बेटियों का आत्मविश्वास
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : एनटीपीसी ¨सगरौली द्वारा ग्रामीण बालिकाओं के समुचित विकास के उद्देश्य से संचालित एक माह का बालिका सशक्तीकरण अभियान अपने मघ्यावधि में पहुंच गया है।
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : एनटीपीसी ¨सगरौली द्वारा ग्रामीण बालिकाओं के समुचित विकास के उद्देश्य से संचालित एक माह का बालिका सशक्तीकरण अभियान अपने मध्यावधि में पहुंच गया है। गुरुवार को बालिकाओं के शैक्षणिक उन्नयन का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के लिए सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी एवं ¨हदी भाषा आदि विषयों के प्रश्नपत्र दिए गये। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय स्वरूप में रहे। जिसमें बच्चों ने अधिकतर प्रश्नों का सही उत्तर दिया।
बालिका सशक्तीकरण अभियान के संयोजक अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने कहा कि बालिकाओं के सशक्तीकरण में हमें सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ी प्रसन्नता इस बात की है कि कैंप में प्रवास कर रही बालिकाओं के आत्मविश्वास एवं उत्साह में उत्तरोत्तर वृद्वि हुई है। बालिकाओं के अंदर जिज्ञासा बढ़ी है। कैंप के शुरुआत में बालिकाओं में काफी संकोच और झिझक था। अब बालिकाएं अपने को खुलकर बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर रही हैं। शुरुआत में कुछ बालिकाएं कक्षाओं से बचना चाहती थी, लेकिन अब सभी बालिकाएं बड़े मनोयोग से अपनी नियमित कक्षाएं कर रही हैं और एक दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा में कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस अवसर एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय संयोजक सुचित्र मगन एवं एके सक्सेना अपर महाप्रबंधक सीएसआर उपस्थित थे।