कांग्रेसजनों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
जासं, सोनभद्र : संगठन की सशक्तीकरण एवं जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण कुमा
जासं, सोनभद्र : संगठन की सशक्तीकरण एवं जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोपन व राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र का दौरा किया। जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुना और मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नई ऊर्जा व नये आंदोलनों के साथ जनपद की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए जनचौपाल व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस की नीतियों का जन-जागरण कर आम आदमी की समस्याओं का निजात दिलाया जाएगा। बूथ, ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियां की जाएंगी। इसमें आम समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। श्री ¨सह ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं सशक्तीकरण के लिए प्रभारी अपने-अपने स्तर से दौरा करेंगे। फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षों को मजबूती से कार्य करने के लिए निर्देशित किया जायेगा। इस मौके पर लवकुश केशरी, अनिल कुमार ¨सह, नूरउद्दीन खां, मनोज कुमार ¨सह समेत आदि कार्यकर्ता साथ रहे।