Move to Jagran APP

संविधान पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसजन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया। सभा में सत्ता पक्ष द्वारा वर्तमान समय में भारतीय संविधान पर हमले का आरोप लगाया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में सत्ता पक्ष द्वारा लगातार संविधान पर हमला कर रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 09:32 PM (IST)
संविधान पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसजन
संविधान पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसजन

जासं, सोनभद्र : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया। सभा में सत्तापक्ष द्वारा वर्तमान समय में भारतीय संविधान पर हमले का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में सत्तापक्ष द्वारा लगातार संविधान पर हमला कर रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

loksabha election banner

पार्टी के संविधान सम्मान सभा को आयोजित करने का मुख्य मकसद यही है कि हम लोग गांव-गांव जाकर आमजन को इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा आमजन को संविधान में मिले उनके अधिकार के विषय में भी अवगत कराया जाएगा। सभा अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि संविधान की प्रतियां हर घर में होनी चाहिए, तभी आमजन इसको लेकर जागरूक होंगे। इस मौके पर ईश्वरी नारायण ¨सह, अनिल ¨सह, सुशील पाठक, रामबचन चौहान, लवकुश केशरी, दयाराम, लालजी तिवारी, कन्हैया पांडेय, कर्मराज ¨सह, जगदीश मिश्रा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.