चुनाव में हार की समीक्षा
कांग्रेस कमेटी की मासिक व लोकसभा समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। इस दौरान लोस चुनाव में हार के वास्तविक कारणों का पता लगाए जाने पर चर्चा की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:22 AM (IST)
जासं, सोनभद्र : कांग्रेस कमेटी की मासिक व लोकसभा समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में हार के वास्तविक कारणों का पता लगाए जाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि रामअवध यादव ने कहा कि राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र का जो परिणाम आया है वह संतोषजनक नहीं है। इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जमीनी कार्य करें। अंत में पूर्व जिला महासचिव जय प्रकाश चौबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान ईश्वरी नारायण, नामवर कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, लवकुश केशरी, सुशील पाठक आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें