कांग्रेस ने बनाई जनाक्रोश रैली की रणनीति
जासं, सोनभद्र : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक कर नई दिल्ली में 2
जासं, सोनभद्र : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक कर नई दिल्ली में 29 अप्रैल को आयोजित जन आक्रोश रैली की रणनीति बनाई गयी। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व सोनभद्र प्रभारी डा. राजेश चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अव्यवहारिक नीतियों के कारण आम जनता कराह रही है। महंगाई व बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। कहीं भी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। महिला अपराधों की संख्या में बेहिसाब इजाफा हुआ है। जन आक्रोश रैली में सरकारों की पोल खोली जायेगी। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ¨सह ने बताया कि रैली में सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। पदाधिकारियों द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों का दायित्व भी तय किया गया है। इस मौके पर नामवर कुशवाहा, अनिल कुमार ¨सह, लवकुश केशरी, सुशील पाठक, नूरउद्दीन खान, रामबचन चौहान, सोनी गुप्ता, श्रवण पांडेय आदि उपस्थित थे।