यातायात नियमों को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन
रुवार को 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजा सादा महेश के कक्षा 11 की छात्र विराज वर्धन रहे। द्वितीय स्थान पर संत जेवि
जासं, सोनभद्र : नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में गुरुवार को 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
क्विज में प्रथम स्थान राजा शारदा महेश के कक्षा 11 की छात्र विराज वर्धन रहे। द्वितीय संत जेवियस उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अनुभव मिश्रा व तृतीय प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के छात्र अश्मित प्रताप रहे। वहीं चित्रकला में प्रथम स्थान गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की छात्रा दुर्गावती ने हासिल किया। रंगोली में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूनम को मिला। दूसरे स्थान पर गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की कनक नंदिनी व खुशी सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में उषा सिंह, नेहा मिश्रा, उर्मिला यादव, मदन गोपाल, केशरी व चंदा यादव रहीं। विजेताओं को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन अनिल मिश्र ने कहा कि सड़क यातायात नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए।