Move to Jagran APP

पृथ्वी दिवस पर हुई प्रतियोगिता

एनटीपीसी रिहंद की स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:19 PM (IST)
पृथ्वी दिवस पर हुई प्रतियोगिता
पृथ्वी दिवस पर हुई प्रतियोगिता

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी रिहंद की स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल ने बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सामाजिक दूरी को देखते हुए सभी प्रतियोगिताएं आनलाइन आयोजित की गई। महिला मंडल की अध्यक्ष को ई-मेल द्वारा प्रस्तुति प्राप्त हुई। प्रतियोगिता महिला तथा बच्चों दो वर्गों में आयोजित की गई। महिला वर्ग में निबंध लॉकडाउन के दौरान कैसे धरती मां उबर रही है, कोरोना योद्धाओं पर कविता, फ्लावर पेंटिग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों के वर्ग में फ्लावर कोलाज, पेंटिग, पुराने प्लास्टिक के डब्बों से जरूरत की चीजें बनाना, कहानी लिखना आदि विषयों पर प्रतियोगिता संपन्न हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.